क्या बनाना शेक खतरनाक है?HealthPlanet

Posted on Fri 3rd Mar 2023 : 15:39

Banana Shake Side Effects: बनाना शेक पीने से हो सकते हैं ये नुकसान भी :-

1. बढ़ता है मोटापा

बनाना शेक में बहुत ज्यादा कैलोरीज मौजूद होती है, जिसके ज्यादा सेवन से मोटापा बढ़ सकता है। और सिर्फ केला ही क्यूं दूध भी हाई कैलोरी फूड है, ऐसे में दोनों को कॉम्बिनेशन बॉडी फैट बढ़ाने का काम करते हैं। तो अगर आप मोटापा कम करने की सोच रहे हैं, तो बनाना शेक पीना पूरी तरह से अवॉयड करें।

2. पाचन में गड़बड़ी

हाई कैलोरी होने के कारण बनाना शेक पीने के बाद पेट एकदम फुल हो जाता है। इसे पचाने के लिए पाचन तंत्र को बहुत ज्यादा काम करना पड़ता है। ज्यादातर फल में अम्लीय पदार्थ मौजूद होते हैं, इस वजह से आयुर्वेद में किसी भी फल को दूध के साथ खाने की सलाह नहीं दी जाती। तो केला भी उन्हीं में शामिल है। बनाना शेक पीने के सेवन से गैस, एसिडिटी व अपच की समस्या भी हो सकती है।

3. कॉलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा

बनाना शेक के ज्यादा सेवन से कॉलेस्ट्रॉल का लेवल भी हाई हो सकता है क्योंकि इसमें फैट होता है। हाई कोलेस्ट्रॉल दिल से दिल की बीमारियों को बुलावा देता है। जिसमें हार्ट अटैक औ स्ट्रोक सबसे आम हैं। तो इसका भी ध्यान रखें।

4. सर्दी-जुकाम का खतरा

बनाना शेक से सर्दी, जुकाम, खांसी और छाती में बलगम की समस्या भी बढ़ सकती है। यह साइनस को बढ़ावा देता है। ऐसा इसलिए क्योंकि केले के तासीर ठंडी होती है, जिस वजह से कुछ लोगों को इसे पीने से सर्दी-जुकाम भी हो जाता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info